फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा - नहीं मिल सकी क्रॉस केस के आरोपियों को रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में क्रॉस केस के उन दोनों आरोपियों की शनिवार को भी रिहाई नहीं हो सकी, जिनकी जमानत शुक्रवार को दाखिल हुई थी। परिजनों की निगाहें अब सोमवार को लेकर होने वाली कार्यवाही पर टिकी हैं।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने शुक्रवार को आरोपी विचित्र सिंह और कमलजीत सिंह की ओर से जमानत नामा दाखिल किया था, लेकिन हाईकोर्ट के सर्कुलर के मुताबिक 25,000 से अधिक की धनराशि वाले जमानतदार का सत्यापन कराए जाने की अनिवार्यता है। ऐसे में जमानत की धनराशि तीन लाख रुपये थी>
लिहाजा उनके सत्यापन के लिए पुलिस और तहसील कर्मियों को भेजा गया था। लेकिन इस बार चतुर्थ शनिवार का अवकाश होने के कारण शनिवार के दिन क्रास केस के आरोपियों की सत्यापन रिपोर्ट पर अदालत में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। अब सोमवार को होने वाली कार्यवाही पर परिजनों की निगाह हैं।
विज्ञापन

रिहाई के बाद घर में ही रहा आशीष
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में शुक्रवार रात जेल से रिहा होने के बाद शनिवार को आशीष मिश्र पूरे दिन घर में ही कैद रहा। करीबी सूत्रों की माने तो घर पर गुपचुप तरीके से लोगों का पहुंचना जारी रहा। लेकिन, बताया गया कि आशीष मिश्र शाहपुरा स्थित अपने घर में ही रहा।
उधर, चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अभी इस बात पर राय बनाई जा रही है कि आठ सप्ताह की अंतरिम बेल की अवधि के दौरान उसे कहां पर रखा जाये। क्योंकि, अदालत ने आठ दिन के अंदर अपनी लोकेशन साझा करने की बात कही है। हालांकि, वह कहां रहेगा अभी इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। अदालत ने उसे यूपी और दिल्ली में न रहने की शर्त पर जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें