लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में तिकुनिया हिंसा कांड को लेकर शनिवार को सुनवाई लगी है, जिसमें मामले के आरोप को लेकर बहस चल रही है। पिछली तिथियों पर आशीष मिश्र मोनू की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर अपनी बहस कर रहे हैं, लिहाजा शनिवार को भी अदालती सुनवाई डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर बहस से ही शुरू होगी।
उधर, क्रॉस केस मामले में भी जिलाजज मुकेश मिश्र की अदालत में सुनवाई लगी है।