फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा : नहीं आए गवाह, अगली सुनवाई 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में शुक्रवार को अदालत में गवाह न आने के कारण मामले की सुनवाई आगे बढ़ गई। एडीजे प्रथम रामेंद्र कुमार ने अगली सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख मुकर्रर करते हुए अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


सरकार बनाम गुरविंदर सिंह मामले में शुक्रवार को एडीजे प्रथम रामेंद्र कुमार की अदालत में केस लगा हुआ था। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी शिव गोविंद राठौड़ ने बताया कि किन्हीं कारणों से गवाह आज नहीं आ सके हैं। लिहाजा उन्हें समय दिया जाए। वहीं बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने बताया कि पिछली बार गवाह अजय गर्ग निवासी तिकुनिया को पेश करने की बात कही गई थी। गवाह भी नहीं आ सका है। जिस पर अदालत में अगली सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें