लखीमपुर। तिकुनिया हिंसा मामले में बुधवार को अदालत में पेश हुए नानपारा-बहराइच के मेजर सिंह ने अपने बयान में मौके के हालात बताए। कई पेज जिरह के बाद अदालत ने बृहस्पतिवार को भी सुनवाई करने का आदेश जारी किया है।
जिला शासकीय अधिवक्ता और वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में गवाह मेजर सिंह को पेश किया। मेजर ने बयान दर्ज कराते हुए तीन अक्टूबर को हुए हादसे की पूरी तस्वीर सामने रखी।
अभियोजन की ओर से बयान दर्ज कराने के बाद बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने जिरह शुरू की है। उन्होंने घटना स्थल से लेकर कई बिंदुओं पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल अदालत में समय समाप्त होने तक जिरह पूरी नहीं हो पाई थी। संवाद