फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांड की सुनवाई आज

विज्ञापन
Tikunia case hearing today
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में बुधवार को आरोप तय करने को लेकर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान अंकित दास सहित पांच आरोपियों के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़ की ओर से स्थगन अर्जी देते हुए डिस्चार्ज एप्लीकेशन की सुनवाई के लिए समय देने का अनुरोध किया गया था। बुधवार को मुकदमे की सुनवाई तय है, लेकिन मंगलवार को पूर्व विधायक अधिवक्ता मोतीलाल पैलवी के निधन के कारण अधिवक्ताओं की ओर से शोक प्रस्ताव रहने की उम्मीद है। ऐसे में अगर अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे तो बुधवार को भी मुकदमे की सुनवाई टल सकती है। संवाद
विज्ञापन

डबल लॉक में रहेगी तिकुनिया कांड की फाइल
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले की गंभीरता देखते हुए जिला जज मुकेश मिश्र ने इस पत्रावली को डबल लॉक में रखने का निर्णय लिया है। पत्रावली में दी जा रही नित नई एप्लीकेशन के बाद यह पत्रावली काफी भारी हो चुकी है। अदालती पत्रावली के विशालकाय रूप का हवाला देते हुए औपचारिक रूप से उसे पृथक बॉक्स में रखने की बात कही जा रही है। क्योंकि यह जानकारी भी सामने आ रही है कि 5000 पेज वाली चार्जशीट के बाद 14 आरोपियों की ओर से 20-20 पेज से अधिक की डिस्चार्ज एप्लीकेशन और उन पर इतने ही पेज वाली आपत्तियों के बाद दोनों पक्षों से भारी भरकम दस्तावेज दाखिल किए जा रहे हैं। पत्रावली के रखरखाव में काफी दिक्कतें आ रही थीं, इसी कारण सत्र लिपिक नीरज चौधरी को निर्देशित किया गया है की लोहे की पृथक बॉक्स में तिकुनिया कांड से संबंधित पत्रावली और संबंधित रिकॉर्ड रखा जाए, जिसमें दो ताले भी डाले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें