फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला रेंज जंगल में बाघिन ने दिया तीन शावकों को जन्म

विज्ञापन
शावकों संग बांकेगंज-कुकरा सड़क पार करती बा​घिन।- स्त्रोत- ग्रामीण।
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज के कलिंजरपुर जंगल में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बाघिन को एक शावक मुंह में दबाकर सड़क पार करते देखा।
विज्ञापन

बाघिन एक-एक कर तीनों शावकों को मैलानी रेंज जंगल से सटे गन्ने के खेत में ले गई। बाघिन को सड़क पर चहलकदमी करते देख गुजर रहे राहगीरों और खेतों में काम कर रहे मजदूरों के होश उड़ गए। मजदूर दहशत के कारण खेतों से भागकर दूर खड़े हो गए।
काफी देर तक आवागमन ठप रहा। इस दौरान लोग बाघिन का वीडियो बनाते दिखे। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रास्ते से हटाया। रेंजर मैलानी निर्भय प्रताप शाही ने ग्रामीणों से कहा कि बाघिन के प्राकृतवास में खलल न डालें। वह आक्रामक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें