फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: महाशिवरात्रि पर 'छोटी काशी' में रहेगी कड़ी सुरक्षा, गोकर्ण तीर्थ को चार सेक्टरों में बांटा

Tue, 14 Feb 2023 06:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गोला गोकर्णनाथ में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वह महाशिवरात्रि पर स्वयं यहां कैंप करेंगे और दो दिन पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। 
विज्ञापन
एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में मंगलवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पौराणिक शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला को यातायात का स्थाई रूट प्लान, रूट डायवर्जन प्लान, पार्किंग स्थल चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


एसपी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर स्वयं कैंप कर यहां की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। निगरानी के लिए विशेष दस्ता नियुक्त किया जाएगा। बता दें कि गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी कहा जाता है। यहां कई प्राचीन शिव मंदिर हैं। महाशिवरात्रि पर लाखों भक्तों के यहां आने का अनुमान है। 

सुरक्षा संबंधी विशेष निर्देश

- 24 घंटे गन्ना वाहनों पर रहेगी रोक
- शिव मंदिर पर क्षेत्र को प्रवेश, विकास, मध्य और बाहरी चार सेक्टर में बांटा, सीओ रहेंगे सेक्टर इंचार्ज
- सादे कपड़ों में पुलिस का एक विशेष दल
- सरोवर तट पर गोताखोर, फायर बिग्रेड की टीम
- यातायात पुलिस दल  
- सीसीटीवी कैमरे से लैस कंट्रोल रूम
- इंटीग्रेटेड सुरक्षा व्यवस्था
- 24 घंटे शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन
- शिव मंदिर को आने वाले मार्ग को पर रहेगी वेरीकेटिंग।
- नगर सीमा पर बनाए जाएंगे पार्किंग स्थल।
- 9 प्रभारी निरीक्षक सहित 800 पुलिस कर्मियों के साथ रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
- 2 दिन पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का किया जाएगा पूर्व अभ्यास।

शहर में गन्ना भरे ट्रक घुसते देख नाराज हुए एसपी

निरीक्षण के दौरान शिवम चौराहे पर गन्ना भरे ट्रकों को शहर के अंदर आता देख एसपी ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि यातायात और रूट डायवर्जन का स्थाई प्लान तय करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें