फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घरथनिया गांव और सरायन नदी के बीच मिली बाघ की लोकेशन

विज्ञापन
सरायन नदी के पास बाघ को पकड़ने के लिए लगाया जा रहा पिंजरा। संवाद
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी अमरीश कुमार को मौत के घाट उतारने वाले बाघ की लोकेशन अब घरथनिया गांव के समीप मिली है। मौके पर पहुंचे डीएफओ संजय बिस्वाल ने निरीक्षण कर चार पिंजरे और कुछ कैमरे और लगवाकर बाघ की घेराबंदी की कवायद की है।
विज्ञापन

रेंजर नरेशपाल सिंह ने बताया कि हमलावर बाघ की लोकेशन अब तक इमलिया गांव के पास मिल रही थी। सोमवार को उसकी लोकेशन ग्राम घरथनिया और सरायन नदी के बीच मिली है। डीएफओ संजय बिस्वाल ने निरीक्षण कर वहां चार पिंजरे और कैमरे लगवाकर बाघ की घेराबंदी कराई है, जबकि चार पिंजरे और 24 कैमरे इमलिया गांव के पास लगे हुए हैं । डीएफओ ने वन कर्मियों को कैमरों की फुटेज पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
उधर, अजान के किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा, इमलिया के अनुमोद वर्मा, हरिशरण शुक्ला आदि का कहना है कि वन विभाग ने जिस तरह घेराबंदी की है उससे उम्मीद है कि बाघ एक-दो दिन में पकड़ा जाएगा। वनकर्मियों ने गन्ने में मौजूद बाघ की चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी है। उधर एसटीपीएफ के जवान भी बाघ की चहलकदमी पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन



बाघ की लोकेशन सरायन नदी और घरनिया गांव के बीच मिली है। उसकी चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई है। उम्मीद है कि बाघ शीघ्र पकड़ा जाएगा। - संजय बिस्वाल डीएफओ, दक्षिणी खीरी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें