दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर रेंज में विचरण करता बाघ। गाइड।
पलियाकलां। सोमवार को दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर इलाके में घूमने गए सैलानियों को बाघ के दीदार हुए हैं। सैलानियों के साथ ही गाइडों ने भी अपने कैमरों में बाघ की तस्वीर कैद की।
किशनपुर में बाघ एक झाड़ी से आराम से निकलता हुआ दूसरी तरफ जाता दिखा। रविवार को दुधवा में भी पंजाब से आए सैलानियों को बाघ के दीदार हुए हैं। पार्क सूत्रों ने बताया कि पंजाब से एक परिवार आया था, जिसने दूसरी शिफ्ट में जंगल भ्रमण किया था। यहां उनकी जिप्सी में सवार सभी सैलानियों, गाइड व जिप्सी चालक को बाघ के दीदार हुए। बताया कि काफी देर तक बाघ चहलकदमी करता रहा और उसके बाद वह झाड़ियों में ओझल हो गया। पिछले पर्यटन सत्र में भी शुरूआत से ही बाघों के दिखने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसके बाद हर साल की तुलना में दुधवा के राजस्व में भी काफी इजाफा हुआ था।