दुधवा में रास्ते के किनारे आराम फरमाता बाघ। स्रोत: सोशल मीडिया
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक और यादगार बन गया। सफारी के दौरान मुख्य मार्ग के किनारे अचानक एक बाघ आराम फरमाता हुआ नजर आया।
घने जंगलों के बीच इतने करीब से बाघ देखकर पर्यटक खुशी से झूम उठे। बाघ की मौजूदगी की खबर मिलते ही वहां से गुजरने वाले पर्यटक वाहनों की कतार लग गई।
पर्यटकों ने वन्यजीव नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित दूरी से बाघ की इस अद्भुत और राजसी झलक को अपने कैमरों और मोबाइल फोन में कैद किया।