फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में दिखा बाघ, साइकिल छोड़ युवक भागा

विज्ञापन
मझगईं के ग्रामीण द्वारा खींची गई बाघ की फोटो। विज्ञ​प्ति।
विज्ञापन
मझगईं। बेला कलां के मजरा लोहरा वीरान निवासी करन राना का पुत्र प्रियांशु राना बृहस्पतिवार की देर शाम को साइकिल से कॉलोनी जा रहा था। रास्ते में नरेश के खेत के पास एक बाघ पर उसकी नजर पड़ी तो वह साइकिल छोड़कर अपनी जान बचाकर भागा।
विज्ञापन

कुछ दूर जाकर हिम्मत जुटाते हुए उसने बाघ की फोटो अपने मोबाइल से खींची और घर आ गया। जिसके बाद परिजन समेत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी तो गांव में दहशत फैल गई। कई ग्रामीण शोर मचाते हुए उस तरफ गए, लेकिन बाघ गन्ने के खेतों में गायब हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि खेतों की ओर ग्रामीण नहीं जा पा रहे हैं।
इस बारे में रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि यह फोटो बृहस्पतिवार की नहीं है, फोटो छह माह पुरानी है। उधर प्रियांशु का कहना है कि बृहस्पतिवार की शाम की फोटो है। ग्रामीणों को बाघ से निजात दिलाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें