फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गांव की रखवाली के दौरान दहाड़ा बाघ, दहशत

विज्ञापन
क्षेत्र में मसाल जलाकर गांव की रखवाली करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा जवाहर में मंगलवार रात ग्रामीणों के गांव की रखवाली करने के दौरान बाघ के जोर-जोर से दहाड़ने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीण मशाल जलाकर और शोर मचाते हुए गांव के बाहर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांवों में बाघ की दहशत के कारण मूड़ा जवाहर और अजान गांव के ग्रामीण मशाल जलाकर रखवाली कर रहे हैं। मंगलवार रात बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांध दिया और खुद मकानों की छत पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की दहशत के कारण उन लोगों की नींद हराम हो गई है। रेंजर नरेशपाल ने बताया कि बाघ को पकड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है। घेराबंदी करना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। वनकर्मियों की टीम अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें