फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत की रखवाली करने गए युवक पर बाघ ने झपट्टा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीखमपुर। हैदराबाद के सकेथू निवासी एक युवक पर शुक्रवार को बाघ ने हमला कर दिया। हालांकि, युवक बाल-बाल बच गया। मितौली पुलिस को भी गश्त के दौरान बाघ दिखाई दिया है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के सकेथू निवासी राहुल अपनी धान की फसल की रखवाली करने लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग के आंवला जंगल किनारे गया था। अचानक खेत से निकले बाघ ने रोहित पर झपट्टा मारा। शोर मचाने पर सड़क पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान बाघ गन्ने के खेतों में चला गया। हैदराबाद के सिंगहा हार के पास खेतों में बाघ के निशान देखे गए हैं। मोहम्मदी रेंज के डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी।
उधर, बृहस्पतिवार रात भीखमपुर पिकेट पर तैनात मितौली पुलिस के सिपाही मोहम्मदी-लखीमपुर रोड पर चौराहे के पास गश्त करने निकले थे। चौराहे के पास रोड पर बाघ देखकर सिपाही उल्टे पैर मितौली लौट आए। बाघ को सड़क पर खड़ा देखकर मैगलगंज मंडी के अधिकारी, कस्बे के व्यापारी और पुलिस मौके पर पहुंची, तो बाघ गन्ने के खेतों में चला गया। सुबह बाघ के पगचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें