कैमरा की फुटेज खंगालते वनकर्मी-संवाद
ममरी। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के बाघ प्रभावित इलाकों में वन विभाग की ओर से कैमरे लगाने के बाद अब तक बाघ की कोई तस्वीर कैद नहीं हो पाई है।
24 मार्च की रात गांव परवस्तनगर निवासी रामदयाल के खेत में एक बाघिन की मौत हो गई थी। वहीं बृहस्पतिवार सवेरे मढ़िया सड़क गांव में मेवा लाल के गन्ने के खेत में एक बाघ विचरण करते देखा गया था। अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बाघ की मॉनीटरिंग करने के लिए दो स्थानों पर कैमरे लगाए थे। बाघ की निगरानी कर रही वन विभाग की टीम के डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा का कहना है कि कमरे में अब तक कोई तस्वीर कैद नहीं हुई है।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने के खेतों में मौजूद है। बाघ के डर से ग्रामीण खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। इस मामले में रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि वनकर्मियों की टीम अपना काम कर रही है। यदि किसी को बाघ दिखाई देता है तो वन विभाग को सूचना दें। संवाद