फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए रास्तों पर लगाए कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना और मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के लीलापुर गांव के दक्षिण में दहशत का पर्याय बने बाघ की तस्वीर कैद करने के लिए अब गन्ने के आसपास बीच से गुजरने वाले रास्तों पर चार कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ संजय कुमार विश्वाल से लीलापुर के ग्रामीणों ने इस आशय की शिकायत की थी कि लीलापुर के 62 वर्षीय किसान हरीश चंद्र वर्मा और अंडूबेहड़ के युवक शोभित पर बाघ का हमला होने के बाद भी गन्ने के खेतों में ठिकाना बनाए बाघ को पकड़वाने के लिए महकमा कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इससे हर वक्त खतरा बना रहता है। अधिकारियों ने जालीदार कार्मिक ट्रैक्टर से पेट्रोलिंग कराने और वहां कैमरे लगाकर बाघ की तस्वीर कैद करने का निर्देश दिया था। डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा फारेस्टर रोहित श्रीवास्तव जगदीश वर्मा ने बताया कि बाघ प्रभावित क्षेत्र के रास्तों पर चार कैमरे लगा दिए गए हैं। साथ ही वहां डेली ट्रैक्टर से पेट्रोलिंग कराई जा रही है। बताया कि बाघ की तस्वीर कैमरों में कैद होने पर सूचना अधिकारियों को देकर अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें