दुधवा के किशनपुर में बाघिन के साथ घूमते शावक।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर रेंज में एक बाघिन तीन शावकों के साथ नजर आई है। इससे वन्यजीव प्रेमियों में जहां खुशी की लहर है वहीं पार्क प्रशासन भी लगातार किशनपुर इलाके में हो रही टाइगर साइटिंग को लेकर खासा उत्साहित है। लगातार किशनपुर इलाके में हो रही टाइगर साइटिंग को लेकर सैलानी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं पार्क अधिकारियों की मानें तो दुधवा में भी बाघिन शावकों के साथ घूम रही है। डीडी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि किशनपुर में तीन शावकों के साथ बाघिन दिखी थी। लेकिन दुधवा पार्क क्षेत्र में भी बाघिन शावकों के साथ देखी जा चुकी है। इसीलिए पूरे पार्क क्षेत्र में किशनपुर के अलावा दुधवा में भी सैलानियों को शावकों के साथ घूमती बाघिन के दीदार हो सकते हैं। संवाद