फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पहाड़ नगर में बाघ ने सांड़ को मार डाला

विज्ञापन
पहाड़नगर गांव घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल से निकले बाघ ने पहाड़ नगर गांव आबादी के पास रोड किनारे छुट्टा सांड़ पर हमला कर उसे मार डाला और उसके शव को घसीटते हुए गन्ने खेत ले गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सात बजे करीब मैलानी रेंज जंगल से निकलकर एक बाघ पहाड़नगर गांव आबादी के पास तक पहुंच गया। जहां उसने आबादी से सटे शिव मंदिर के पास रोड पर घूम रहे छुट्टा सांड़ पर हमला कर उसे मार डाला और छोटेलाल के गन्ने खेत में ले जाकर उसका शिकार किया। वन कर्मियों की टीम को खेत में सांड़ का अधखाया शव और घटनास्थल पर बाघ के पगचिह्न मिले।
आबादी से सटे गन्ने के खेत में बाघ की मौजूदगी की आशंका के चलते घटनास्थल के पास सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाघ किए गए शिकार को खाने के लिए दुबारा न पहुंचे इसके मद्देनजर वन कर्मियों की टीम ने सांड़ के शव को जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। लोगों ने वन विभाग से बाघ को जंगल में खदेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर रेंजर मैलानी साजिद हसन ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दुबारा बाघ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें