फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिकारियों के कंटीले तार में फंसकर बाघ की हुई मौत

विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में कंटीले तार में फंसकर मरा बाघ।
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। सीमा से लगे कैलाली जिले की जानकी गांव पालिका के अमरावती सामुदायिक वन में एक बाघ की शिकार की बात सामने आई है। बताया गया कि शिकारियों द्वारा लगाए गए कंटीले तार के फंदे में फंसने से बाघ की मौत हुई है। उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कैलाली जिले की सब डिवीजन कार्यालय लमकी प्रमुख शेर बहादुर भंडारी ने बताया कि जिले की जानकी गांव पालिका तहत वार्ड 9 अंतर्गत अमरावती सामुदायिक वन जंगल में स्थानीय गांव निवासी कुछ महिलाएं जंगल में घास व लकड़ी लेने गई थीं। इस दौरान महिलाओं ने जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए कंटीले तार में करीब 16 वर्ष के एक बाघ को मृत अवस्था में देखा। इसकी खबर स्थानीय वन चौकी पर आकर दी।
वनकर्मियों की टीम ने जब मौके पर जाकर देखा तो बाघ के गले में कंटीले तार का फंदा लगने से उसकी मौत का पता चला। इससे पूर्व 26 सितंबर को बांके पार्क में एक बाघ की मौत हुई थी। दिसंबर माह में चितवन पार्क में एक बाघ मृत मिला था। सन् 2022 में बाघ गणना के अनुसार चितवन राष्ट्रीय पार्क में 128 बाघ थे, पूरे नेपाल में 355 बाघ थे। लगातार हो रही बाघों की मौत से इनकी संख्या घटने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें