फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ना छील रहे मजदूर पर बाघ ने किया हमला

विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल युवक-संवाद
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी वनरेंज क्षेत्र के रामपुर डाटपुर गांव में शनिवार सुबह कठिना नदी के पास गन्ना छील रहे 45 वर्षीय मजदूर छैल बिहारी पर बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी मजदूर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ग्राम रामपुर डाटपुर निवासी 10-12 मजदूर पूर्व प्रधान हंसराम के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी बीच गन्ने में छिपे बाघ ने 45 वर्षीय मजदूर छैल बिहारी पुत्र दाताराम पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मजदूरों के शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ छैल बिहारी को छोड़कर फिर गन्ने में घुस गया। साथ में काम कर रहे साथियों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर शिवकुमार, मित्रपाल तोमर अभिषेक वर्मा आदि वनकर्मियों और परिजनों ने घायल मजदूर को सीएचसी गोला पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। बाघ के बढ़ते हमलों से क्षेत्र वासियों में फिर दहशत फैल गई है। मजदूर गन्ने की की छिलाई करने से घबरा रहे हैं। रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि हमले की सूचना मिली है। बाघ की निगरानी वनकर्मियों की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें