फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत की सिंचाई करने गए किसान पर बाघ का हमला, हंगामा

विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल किसान। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


ममरी। मोहम्मदी वन रेंज क्षेत्र में बुधवार की शाम खीरे की फसल में पानी लगा रहे ग्राम बंजरिया निवासी 55 वर्षीय किसान हरपाल यादव पर बाघ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन कर्मियों का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
ग्राम बंजरिया निवासी हरपाल यादव ने अपने खेत में खीरा की फसल लगाई है। जिसके चारों ओर गन्ने की फसल खड़ी है। गांव वालों के अनुसार बुधवार शाम करीब 4:00 बजे हरपाल खीरे की फसल में ट्यूबवेल से पानी लगाने गए थे। इस वक्त गन्ने में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

खेतों में मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ किसान को छोड़कर फिर गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों का गुस्साए ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। बाघ को पकड़वाने की मांग की। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को जैसे-तैसे शांत कर घायल को मोहम्मदी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

उसकी हालत गंभीर बताई गई है। किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया है। रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि वन कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। बाघ की निगरानी के लिए वनकर्मियों की टीम लगाई गई है।

बाघ के हमले में घायल किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें