फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया में दो युवकों पर बाघ ने किया हमला, गंभीर घायल; इलाके में दहशत

Sat, 24 Jun 2023 02:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

तिकुनिया क्षेत्र में शनिवार को बाघ ने खेत पर काम कर रहे दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
दुधवा में बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघों का आतंक बरकरार हैं। बाघ जंगल से बाहर निकल आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। तिकुनिया क्षेत्र में शनिवार को बाघ ने खेत पर काम कर रहे दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत दरलाजपुर के मजरा गांव कवि नगर निवासी मनजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह व बूटा सिंह पुत्र कक्का सिंह शनिवार को गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ को देख आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे बाघ युवकों को छोड़ खेतों में भाग गया। 

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बाघ के हमले में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। उनके शरीर पर पंजे लगने से गहरे घाव हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी निघासन ले जाया गया, जहां से लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, बाघ के हमले से इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें