फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने हमला कर तीन लोगों को किया घायल

विज्ञापन
बाघ के हमले से घायल मक्खन सिंह
विज्ञापन
तिकुनिया। मंझरा पूरब जंगल के पास बाघ ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंझरा पूरब के पूर्व प्रधान जसवंत कुमार यादव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे ग्राम ढकेरवा नानकार निवासी 50 वर्षीय महबूब आलम गिरिजापुरी बैराज के बीच स्थित खेत और तालाब के निकट गोंदी काटने गया था। पांच-छह फुट ऊंची गोंदी में छिपकर बैठे बाघ ने महबूब आलम पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो बाघ महबूब आलम को घायल कर बाघ गन्ने के खेत में भागा। वहां 60 वर्षीय मक्खन सिंह गन्ने की गुड़ाई कर रहे थे। बाघ ने उन्हें भी जख्मी कर दिया। इसी बीच रामनगर मंझरा पूरब गांव निवासी 32 वर्षीय रोधन ने जब मक्खन सिंह को बचाने की कोशिश की तो बाघ ने रोधन को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन

तब तक ग्रामीण पीछे से आ गए। शोरशराबा होने पर बाघ भाग गया। धौरहरा के रेंजर एनके चतुर्वेदी ने बताया कि घटना धौरहरा क्षेत्र की है। सभी टीमें सक्रिय हैं। लोग अकेले खेतों में न जाएं। बाघ को जंगल में भेजने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें