फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गेहूं काट रहे युवक पर बाघ ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर वन रेंज की कबीरगंज चौकी और पीलीभीत के थाना हजारा में आने वाले नहरोसा गांव में गेहूं काटने गए ग्रामीण पर खेत में छिपे बैठे बाघ ने हमला कर दिया। इसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पलिया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर के बालपुर निवासी बसंतलाल निषाद का पुत्र नरेंद्र कुमार थाना हजारा के नहरोसा में अपनी बहन के घर आया था। बताते हैं कि अन्य लोगों के साथ वह गेहूं काट रहा था। इस बीच अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन आसपास गन्ने की गुड़ाई कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए पहुंचे। जिसके बाद बाघ वहां से भाग गया।
संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार, कबीरगंज वन चौकी प्रभारी हीरालाल मौके पर पहुंचे। दो वनकर्मियों को बाघ की चहलकदमी और निगरानी करने में लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें