खीरी टाउन। रेलवे हाल्ट पर मंगलवार को टिकट नहीं मिल सके। ऐसे में यात्रियों को बिना टिकट ही यात्रा करनी पड़ी। यहां एक ठेका कर्मचारी के पास टिकट बेचने की जिम्मेदारी है। वह मंगलवार सुबह टिकट बेचने नहीं पहुंचा। ऐसे में लखनऊ व लखीमपुर जाने वाले यात्री बिना टिकट ही गए।
ठेका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आए दिन यहां टिकट विंडो बंद रहती है। ऐसे में बिना टिकट यात्रा करना लोगों की मजबूरी बन गई है। रेलवे ने टिकट बेचने का ठेका दे रखा है। मंगलवार सुबह लखीमपुर से डॉलीगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के समय खीरी टाउन रेलवे हाल्ट स्टेशन पर टिकट बेचने वाला ठेका कर्मचारी नहीं पहुंचा। ऐसे में कस्बे के अलावा आसपास गांवों के मुसाफिरों को सीतापुर, लखनऊ, हरगांव बिना टिकट के ही सफर करना पड़ा।
30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद
30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद
30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद