फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चहलकदमी करते दिखे तीन बाघ, वाहनों के पहिये थमे

विज्ञापन
कुकरा-  भीरा जंगल मार्ग की उल्ल नदी किनारे बाघों   ने  डाला डेरा।
विज्ञापन
बांकेगंज। भीरा-कुकरा जंगल मार्ग पर तीन बाघ लोगों को दिखाई दिए। इससे कुछ देर के लिए वाहनों के पहिये थम गए।
विज्ञापन

बफरजोन की मैलानी,भीरा रेंज में जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में इन दिनों तीन बाघ दिखाई दे रहे हैं। छैरासी और ग्रंट नंबर तीन बीट सीमा से सटे खेतों में करीब 20 दिनों से तीन बाघों की चहलकदमी बनी हुई है। जटपुरा बीट जंगल से सटे ढाका-हरदुआ गांव के अलावा कुकरा-बांकेगंज मार्ग पर दो बाघ विचरण करते दिखाई दे रहे हैं। जंगल क्षेत्र से बाहर आबादी की ओर पांच बाघों की चहलकदमी से वनाधिकारियों की नींद भी उड़ी हुई है।
विज्ञापन

रेंजर भीरा साजिद हसन ने बताया कि भीरा-कुकरा जंगल मार्ग पर बाघ दिखाई देने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। राहगीरों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दुबारा बाघ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें