फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ से 584 किसानों की तीन हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल बर्बाद

Wed, 31 Jul 2024 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
क्षेत्र में पानी भरने से बर्बाद हुई गन्ने की फसल। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी खेतों में घुसने से क्षेत्र के 584 किसानों की करीब तीन हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते इस बार खमरिया चीनी मिल को कम गन्ना मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

धौरहरा क्षेत्र में शारदा और घाघरा नदियों में आई बाढ़ में हजारों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई थी। ज्यादा जलभराव की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। गोविंद चीनी मिल क्षेत्र के महराजनगर, सरसवा, बम्हौरी, ऐरा, भिठौली, सकेथू, मुशियाना समेत 80 गांवों के 594 किसानों का करीब तीन हजार हेक्टेयर गन्ना बाढ़ की चपेट में आकर सूख चुका है। अनुमान के मुताबिक किसानों को करीब 20 करोड़ का नुकसान हुआ है।


कम हो गया गन्ने का रकबा
बाढ़ से जहां गन्ना किसानों को नुकसान हुआ। वहीं गोविंद चीनी मिल एरिया में तीन हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा भी कम हो गया है। चीनी मिल के यूनिट हेड आलोक सक्सेना ने बताया कि चीनी मिल ने बाढ़ से नुकसान का सर्वे कराया है। इसमें चीनी मिल क्षेत्र के 584 किसानों का तीन हजार हेक्टेयर गन्ना नष्ट हो गया है।
विज्ञापन


वर्जन
गोविंद चीनी मिल क्षेत्र के 584 किसानों का गन्ना सूखने से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। दो वित्तीय वर्ष की फसल होने से गन्ना किसानों को बीमा लाभ भी नहीं मिल सकता। नुकसान की वजह से इस बार चीनी मिल को भी काफी कम गन्ना मिलने का अनुमान है। - घनश्याम सिंह, जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें