फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी रेंज के लीलापुर गांव में बाघ को खदेड़ने में लगीं तीन टीमें

विज्ञापन
बाघ की न‌िगरानी करते वन कर्मी।
विज्ञापन
05 एलकेएच 21
विज्ञापन

मोहम्मदी रेंज के लीलापुर गांव में
बाघ को खदेड़ने में लगीं तीन टीमें
- गन्ने के खेत के आसपास बैनर पोस्टर लगाकर बाघ प्रभावित क्षेत्र किया घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
ममरी। हैदराबाद थाना और मोहम्मदी रेंज के लीलापुर गांव के दक्षिण गन्ने के खेतों में ठिकाना बनाए बाघ की निगरानी करने के लिए वन कर्मियों की तीन टीमें बनाई गई हैं। जो क्षेत्र में बैनर पोस्टर लगाकर बाघ की चलकदमी पर नजर रख रही है।
रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि बाघ ने 27 जुलाई को गन्ने में खाद डालने गए लीलापुर के 62 वर्षीय किसान हरिश्चंद्र वर्मा पर हमला करके गंभीर घायल कर दिया था। तभी से बाघ अपना ठिकाना गन्ने में बनाए हुए हैं। बताया कि वहां पर चार कैमरे लगाने कार्मिक ट्रैक्टर से पेट्रोलिंग कराने के बाद भी बाघ वहां से हटने को तैयार नहीं है। इसकी सुरक्षा निगरानी करने के लिए डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, फॉरेस्टर जगदीश वर्मा और फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन कर्मियों की तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि तीनों टीमें बारी-बारी से गन्ने के आसपास सुबह-शाम ड्यूटी कर बाघ की सुरक्षा चहलकदमी पर नजर रख रही हैं। साथ ही गन्ने के आसपास बैनर पोस्टर लगाकर बाघ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। जहां ग्रामीणों बच्चों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें