फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने छोड़ी सीट

Mon, 25 Jan 2016 04:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक बेहजम ब्लाक में सदस्य माहेश्वरी देवी ने वार्ड संख्या 12 बनिका सीट छोड़ने का निर्णय किया है। उन्होंने इसके लिए घोषणा पत्र भी भर दिया है। माहेश्वरी देवी वार्ड संख्या 79 बेहजम प्रथम से प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी ब्लाक से सदस्य अनिल कुमार वार्ड संख्या 25 की सीट छोड़ रहे हैं। अब वह वार्ड संख्या 69 से सदस्य पद पर रहेंगे। बांकेगंज ब्लाक से महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्ञान देवी ने वार्ड संख्या 23 को छोड़कर वार्ड संख्या 33 डालपुर ग्रंट के प्रतिनिधित्व करने की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले पलिया क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कुमार और फूलबेहड़ ब्लाक क्षेत्र से ज्योति यादव ने एक-एक सीट छोड़ दी थी। ब्लाक प्रमुख चुनाव में सभी सदस्य एक वोट डालने के लिए अधिकृत हैं। इन सदस्यों द्वारा छोड़ी गई सीटों पर अब राज्य निर्वाचन आयोग से अधिसूचना जारी होने पर मतदान कराया जाएगा। तभी नए सदस्यों का चुनाव हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें