फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: खुद को पुलिसकर्मी बताकर ग्रामीण से ठगे 1.80 लाख रुपये, तीन जालसाज गिरफ्तार

Sun, 10 Dec 2023 03:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

जालसाजों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति से 1.80 लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में खुद को पुलिसकर्मी बताकर फरधान के उदयपुर सिकटिहा निवासी राजू पाल से ठगी करने वाले तीन अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घोसियाना रोड रपटा पुल से पकड़े गए अभियुक्तों के पास 1.80 लाख रुपये और पुलिस की यूनिफार्म बरामद हुई है।

विज्ञापन


राजू पाल ने सदर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया था कि सोमवार को वह पत्नी रामपती के साथ ससुराल जा रहा था। महेवागंज पुल के पास बढरिया-नीमगांव निवासी नागेंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह और उनकी पत्नी मिली। साथ में दो अज्ञात आरोपी थे। नागेंद्र के साथियों ने खुद को डायल 100 में तैनात बताकर 1.81 लाख रुपयों वाला बैग और बाइक ले ली। शाम के समय बाइक तो वापस भेज दी, लेकिन रुपये ठग लिए।

सदर कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी नागेंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह, मेला मैदान निवासी अतुल अवस्थी उर्फ छोटू व गढ़ी रोड पर रहने वाले सुमित सिंह को पकड़ा है। अभियुक्तों के पास से 1,80,500 रुपये, पुलिस की यूनिफार्म और दो बैज भी बरामद किए हैं। अभियुक्त नागेंद्र सिंह का आपराधिक इतिहास है। उस पर दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें