फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोआश्रय स्थल देवरनिया में तीन गोवंशों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत रामापुर के गोवंश आश्रय स्थल देवरनिया (रसूल पनाह) में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन गोवंश मृत अवस्था में पाए गए। क्षेत्रवासियों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी बीमारी से मौत होने का कारण बताकर मामले पर पर्दा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

मृत मिले एक गोवंश के पेट में एक निडिल चुभी हुई मिली है। गोवंश आश्रय स्थल की बदहाल रखरखाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। खुले आसमान के नीचे बरसात में भीगे भूसे के ढेर लगे थे। नाद में खाली भूसा की जो लादी भरी थी, वह भी कई दिन पुरानी थी। इसमें दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंचे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सोमदेव सिंह चौहान ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वही पशु चिकित्सा अधिकारी बिजुआ डॉ. संजय स्वरूप गुप्ता मामले पर पर्दा डालते दिखे। उन्होंने बताया कि दो गोवंश एंट्राइटिस, एक गोवंश की दम घुटने की वजह से मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। गोवंश आश्रय स्थल में एक चौकीदार शिवकुमार नियुक्त है। ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा ने बताया पशु गंभीर रूप से बीमार थे। जिनका डॉक्टर इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन

इस आश्रय स्थल में 159 गोवंश हैं। ग्राम प्रधानपति मोहम्मद तारिक कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए। मौके पर पहुंचे लोक जन संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, गो रक्षा वाहिनी के श्रवण कुमार मिश्रा ने कहा इस गोशाला की देखरेख करने वाले चिकित्सकों की घोर लापरवाही के कारण आए दिन इस गोशाला में पशुओं की मौत हो रही है। उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


तीनों पशु पिछले कई दिन से बीमार थे। तीनों का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मौत हो गई है।
देवेंद्र प्रताप सिंहखंड विकास अधिकारी बिजुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें