फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रतिबंधित भारतीय नोटों के साथ तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी/नेपाल। कैलाली जिले के नेपाल एपीएफ एसएसपी विनोद राज श्रेष्ठ ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को टीकापुर बाजार से एक भारतीय नंबर की कार की चेकिंग की गई, तो तीन भारतीयों के पास से नेपाल में प्रतिबंधित 500 नोट के तीन लाख 87 हजार भारतीय करेंसी व छह लाख 23 हजार की नेपाली मुद्रा बरामद हुई।
विज्ञापन

तीनों कार सवार भारतीयों को पुलिस कार्यालय पर लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह पलिया के व्यापारी हैं, जिनका माल नेपाल में आता है और वह तगादा करने आए थे। वापस लौट रहे थे। दो लोगों के नाम मोहित व अश्वनी हैं, जबकि एक का नाम पता नहीं चल सका है। फिलहाल नेपाल में प्रतिबंधित भारतीय नोट मिलने के कारण सभी को राजस्व अनुसंधान विभाग के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें