धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के महापौर को एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। महापौर ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की है।
बीते दिनों महापौर गोपाल हमाल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाॅटसएप काॅल के जरिये जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन से कर सुरक्षा की मांग की है। डीएम कार्यालय के सूचनाधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि महापौर की शिकायत पर जिला पुलिस कार्यालय को इससे अवगत करा दिया गया है। एसपी पदम बहादुर बिष्ट ने बताया कि जिस नंबर से धमकी मिली है, वह मटियारी गांव के किसी थारू युवक का है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद