फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक ही रात दो घरों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। नए बने पढ़ुआ थाने के घनश्यामपुरवां गांव में शनिवार आधी रात रामकिशोर वर्मा के घर के पीछे की दीवार काटकर चोर घुस गए।
विज्ञापन

रामकिशोर ने बताया कि गर्मी की वजह से वह कमरे के बाहर बरामदे में लेटा था। चोर कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर सोलह हजार रुपये नकद, एलआईसी के पॉलिसी बांड, बैंक की पासबुक, वहां रखे नए कपड़े, सोने का मंगलसूत्र और चैन, दो जोड़ी पायलें और दो जोड़ी बिछिया आदि घरेलू सामान पार कर ले गए।
विज्ञापन

इसी रात चोर गांव के नगेंद्र वर्मा के घर की भी टटिया काटकर वहां रखे बक्से से कुछ जरूरी सामान उठा ले गए। घरवालों के जाग जाने से वे ज्यादा सामान नहीं ले जा सके। सूचना पाकर पुलिसवाले पहुंचे और पूछताछ कर जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें