विद्यालयों के अलावा शाहपुरा कोठी चौराहे पर सर्वजन समुदाय को इस मिशन से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान देर शाम तक चला। लोगों ने राष्ट्रीय एकता से संबधित स्लोगन लिखकर अपने हस्ताक्षर किए। यह कार्यक्रम अमित मिश्र की अध्यक्षता, संदीप सिंह और शिप्रा श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलदीप गुप्ता, नीरज कृष्ण, विकास टंडन, आर्येंद्र पाल सिंह, विशाल सेठ, अर्जित अग्रवाल, अंकुर डोंगरा, देवेश गुप्ता, अवनीश गुप्ता, संदीप सिंह, शशांक अवस्थी, नितिन श्रीवास्तव, मनीष बरनवाल, तुषार गर्ग, मीता गर्ग, रिचा अग्रवाल, श्रद्धा मिश्रा, सोनी गुप्ता, शिल्पी बरनवाल, लेखनी सेठ, शिप्रा श्रीवास्तव, शालिनी गुप्ता नाव्या गुप्ता, वत्सल टंडन सुभांगी टंडन आदि का विशेष सहयोग रहा।