फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आबकारी टीम से धक्कामुक्की करने वाले पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। आबकारी टीम के साथ धक्का मुक्की और गाली करने मामले में रिपोर्ट दर्ज किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गए है। पुलिस अब किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है। आबकारी पुलिस ने तीन नामजद समेत दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कोरारा में शुक्रवार आबकारी इंस्पेक्टर अपने दल बल के साथ अवैध शराब की रोक थाम के लिये दबिश देने गये थे। ग्रामीणों ने आबकारी निरीक्षक समेत पूरी टीम से कहा सुनी और धक्का मुक्की की थी। फरधान पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा लिख लिया था। मुकदमा लिखने के बाद अभी तक किसी को गिरफ्तार नही कर सकी है। संवाद

बड़े पैमाने पर बन रही शराब जिम्मेदार बेखबर
थाना फरधान के कोरारा गांव की शिकायत करते हुए आबकारी विभाग ने तहरीर में आधे गांव को अवैध शराब के धंधे में संलिप्तता लिखाई है। सवाल इस बात का है कि सिविल पुलिस की नाक तले आधा गांव काले धंधे में लीन है। इसके अलावा संबंधित विभाग भी निगरानी करते हैं। इतना बड़ा अवैध कारोबार कैसे पनप रहा हैं। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें