फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी-जेवर उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
चोरों ने खंगाला समान देखते घर वाले। संवाद
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। क्षेत्र के गांव सिकटिहा रमुआपुर गांव में चोरों ने बैंकमित्र के घर समेत दो अन्य घरों को निशाना बनाकर नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिकटिहा रमुआपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोर पीछे की दीवार के सहारे घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़ दो लाख की नकदी, एक सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार व अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही राजदीप के घर को निशाना बनाया। उन्होंने अलमारी में रखे दो हजार रुपये, जेवर और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया।
चोरों ने राजदीप के पड़ोसी संदीप के घर से भी एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ितों ने बताया कि मंगलवार सुबह जब आंख खुली तब चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। 25 जून की रात भी चोरों ने गांव के प्रधान अमित वर्मा के घर में घुस कर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए थे। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया जानकारी मिली है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर गई थी। जल्द ही चोरों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें