पलियाकलां। भीरा बाजार में स्थित एक होटल की टिन काकर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है।
बताया जाता है कि टाॅकीज बाजार में रंजीत नाम का युवक टिन शेड में होटल चलाता था। मंगलवार को बीमारी से उसका निधन हो गया था। इस वजह से दुकान बंद थी। बुधवार रात बंद पड़ी दुकान में टिन तोड़कर चोर उसमें घुस गए। इन्वर्टर, बैटरी, सिलिंडर आदि चुरा ले गए। आसपास के लोगों ने जब टिन टूटी हुई देखी तो पुलिस को जानकारी दी। रंजीत के भाई हरिओम ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने आरोप लगाया कि काफी समय से पुलिस रात्रि गश्त नहीं कर रही है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार अपनी आमद कस्बा व आसपास में दर्ज करा रहे हैं। संवाद