फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसकर तीन लैपटॉप व बाइक ले उड़े

Sun, 20 Sep 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला रामेश्वरपुरम निवासी सुमित गोयल के घर से चोर तीन लैपटॉप, बाइक, लड्डू गोपाल की मूर्ति और कैमरे का डीवीआर चोरी कर ले गए। घर के मंदिर से 10 से 12 हजार रुपये भी चोरी हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुमित गोयल ने तहरीर में बताया कि वह रात में परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुसकर सामान चोरी कर भाग गए।
शनिवार सुबह कमरों में सामान बिखरा मिला, तब चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें