दुधवा के राजकीय हाथियों की हुई थर्मल स्केनिंग।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के राजकीय हाथियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए थर्मल स्कैनिंग की गई है। इस जांच से हाथियों की अंदरूनी चोट,घाव और अन्य बीमारियों का पता चल सकेगा।
पशु चिकित्सक डॉ दया शंकर और थर्मल स्कैनिंग विशेषज्ञ सोहन दत्ता ने दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर और गुलरा बेसकैंप के 14 पालतू हाथियों के स्वास्थय की जांच के लिए रविवार को उनकी थर्मल स्कैनिंग की। इसके जरिए हाथियों की अंदरूनी चोट, घाव या दूसरी बीमारियों का पता चल सकेगा और उसी के अनुसार उनका इलाज होगा। दुधवा के पशु चिकित्सक के मुताबिक सोनारीपुर और गुलरा बेसकैंप के सभी पालतू हाथी स्वास्थ्य के लिहाज से पूरी तरह फिट पाए गए हैं। एफडी ललित वर्मा ने बताया कि अत्याधुनिक मशीनों से दुधवा समेत कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग के राजकीय हाथियों की जांच समय-समय पर कराई जाएगी। संवाद
दुधवा के राजकीय हाथियों की हुई थर्मल स्केनिंग।