लखीमपुर खीरी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिंगाही एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तिकोनिया लाइन के समक्ष आ रहे पेड़ों की टहनियों की कटाई व छंटाई का कार्य होना है। इसके लिए 23 अक्टूबर दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित होने से निघासन और सिंगाही टाउन के साथ ही तिकुनिया के पूरे क्षेत्र की कटौती रहेगी। सिंगाही उपखंड एसडीओ एसके राहव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते पानी सहित अन्य व्यवस्था कर लें, ताकि कटौती के दौरान दिक्कत न हो। संवाद