फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहीं मिली ठंड से राहत, पांच पर ही टिका रहा तापमान

विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए मोफलर और गर्म टोपी लगाए लोग-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को भी जिलेवासियों को ठंड से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर ही टिका रहा। लोग दिन भर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग के जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल मकर संक्रांति तक मौसम में बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

नए साल की शुरुआत से पहले ही ठंड सितम ढाने लगी थी। जनवरी माह के शुरुआती एक सप्ताह में तापमान ठीकठाक था लेकिन तीन दिनों से लगातार गिर रहे तापमान ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। बीते रविवार को ठंड से कुछ राहत मिली थी। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम नौै डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद सोमवार से पारा गिरना शुरू हुआ। बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड ने बीते पांच सालों का रिकार्ड तोड़ दिया।
शुक्रवार को भी ठंड में किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली। दिन में हल्की धुंध छाई रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्राें में हाल और भी बुरा था। लगातार चल रही सर्द हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी।
विज्ञापन


छात्राओं को बांटे स्वेटर
लखीमपुर खीरी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अत्यधिक ठंड को देखते हुए विद्यालय की तरफ से छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी दुबे तथा समिति प्रभारी पूनम शर्मा, सोनी, अनीता राना व अर्चना शुक्ला आदि के सहयोग से यह कार्य किया गया। कक्षा 9 से 12 की करीब 150 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें