फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला में रातभर बिजली रही गुल, बिलबिलाए नगरवासी

विज्ञापन
गोला पावर हाउस का बदला जा रहा मेन ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। इन दिनों शहर की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है, वही बिजली की अघोषित कटौती लोगों को रुला रही है। जबकि अधिकारियों ने सावन माह में शहर को 24 घंटे बिजली देने का दावा किया था। बृहस्पतिवार की रात बिना बिजली भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात नगर वासियों को मुश्किल से 2 या 3 घंटे ही बिजली मिल पाई। लोगों ने रात जागकर काटी। गर्मी से परेशान लोग अधिकारियों के मोबाइलों पर कॉल करते रहे लेकिन किसी अधिकारी या कर्मचारी ने कोई ढंग का जवाब नहीं दिया। जिससे लोगों में बिजली अधिकारियों के खिलाफ रोष भी दिखाई दिया।
शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र के 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर बदले जाने को लेकर फीडर नंबर दो, तीन और 5 बंद रहे। नगर क्षेत्र में पांच फीडरों पर 21500 बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से दो, तीन और पांच पर करीब 60 फीसदी उपभोक्ता निर्भर हैं। ट्रांसफार्मर बदले जाने को लेकर शुक्रवार को दिन भर करीब 12 से 13000 उपभोक्ताओं के घर की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड गोला के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पावर हाउस में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर बताया जा रहा है। इससे फीडर नंबर 2, 3 और 5 की बिजली सप्लाई बंद रखी गई है। इन तीनों फीडरों पर करीब 60 फीसदी उपभोक्ता हैं। शुक्रवार की देर शाम तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
एक्सईएन बोले- ओवरलोडिंग से आई दिक्कत
अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के चलते बिजली सप्लाई बंद रहने की सूचना से लोग बदहवास हो गए। इससे उपभोक्ताओं द्वारा पानी इत्यादि की व्यवस्था करने को लेकर बृहस्पतिवार की रात उपभोक्ताओं में आपाधापी के चलते ओवरलोडिंग बढ़ गई और लोकल फाल्ट बार-बार ट्रिपिंग की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें