फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने रोकी पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी तो हंगामा

विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकता। ग्रामीण
विज्ञापन
सिंगाही/निघासन। वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की कार रोकने और चेकिंग की बात कहने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। नाराज भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। एसपी के आश्वासन पर भाजपाई शांत हुए।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामू पांडेय शनिवार की शाम कस्बा सिंगाही पहुंचे। वहां वाहन चेकिंग होने पर पुलिस ने उनकी कार रोक ली। भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष का परिचय दिया। आरोप है की वहा पर मौजूद दरोगा राणा प्रताप सिंह ने कहा कि गाड़ी जरूर चेक होगी। इस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और सिंगाही बस अड्डे के पास एकत्रित होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह आए और एसपी से वार्ता कराई। एसपी ने मामले की जांच पलिया सीओ की सौंपकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता माने। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें