फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर हुई खूब धनवर्षा, कारोबार 300 करोड़ के पार

विज्ञापन
गणेश-लक्ष्मी की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
देर रात तक सराफा की दुकानों पर होती रही खरीदारी
विज्ञापन

बर्तन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी रही गहमागहमी
लखीमपुर खीरी। सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य के पांच दिवसीय दीप पर्व की शनिवार को धनतेरस से शुरुआत हो गई। पहले ही दिन माता लक्ष्मी ने बाजार पर खूब धनवर्षा की। कारोबारियों के मुताबिक, धनतेरस पर कारोबार 300 करोड़ के पार चला गया, जबकि पिछले साल यह 250 करोड़ ही रहा था। कारोबारियों को उम्मीद है कि आज रविवार को भी बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ेगी, जिससे बाजार में और उछाल आएगा।
जिले भर में शनिवार को भगवान धनवंतरि के प्रकट दिवस के साथ धनतेरस मनाई गई। धनत्रयोदशी को लेकर सुबह से लेकर शाम तब बाजार गुलजार रहा। दिन में ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने जहां खरीदारी की तो वहीं शाम से लेकर रात तक शहरवासी खरीदारी करने में मशगूल रहे। शाम को शुभ मुहूर्त करीब आते ही बाजार में दुकानों से लेकर शोरूमों पर भीड़ उमड़ पड़ी, जो देर रात तक बनी रही। खासतौर पर सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स एवं सराफा की दुकानों पर रही। लोगों ने कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, बर्तन, मोबाइल, गणेश- लक्ष्मी से लेकर मिठाई आदि की जमकर खरीदारी की। सुबह से लेकर देर रात तक चली खरीदारी से व्यापारी धनतेरस के दिन 300 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन


सराफा कारोबार 40 करोड़
बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक्स 35 करोड़
रेडीमेड कपड़ा 65 करोड़
दो पहिया वाहन 70 करोड़
चार चाहन वाहन 80 करोड़
अन्य कारोबार 35 करोड़
सराफा भाव
धातु- 2021-2022
सोना-
22 कैरेट-47280- 48780
24 कैरेट-49780-52500
चांदी का सिक्का
नया-750- 700
पुराना-950- 950
चांदी-67500- 56500 प्रतिकिलो

धनतेरस पर सरपट दौड़ा दो और चार पहिया वाहन कारोबार
लखीमपुर खीरी। धनतेरस पर एलआरपी से लेकर राजापुर चौराहे तक दो और चार पहिया वाहनों के शोरूम ग्राहकों से गुलजार रहे। शनिवार को जिले भर में 500 दोपहिया और 200 चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इस दौरान करीब 100 से अधिक लोगों की पसंद इलेक्ट्रिक दो पहिया रहे। हालांकि शनिवार होने के कारण कुछ लोगों ने जहां धनतेरस के दिन ही अपने वाहन की डिलीवरी ली तो वहीं कुछ ने रविवार के लिए अपना वाहन रिजर्व कराया। कारोबारियों के मुताबिक, धनतरेस पर करीब 70 करोड़ की कीमत के करीब 500 वाहन बिकने की उम्मीद है।
इसी तरह शहर के चार पहिया वाहनों के शोरूम पर भीड़ दिखी। शोरूम मालिकों के अनुसार धनेतरस की शुभ घड़ी में जिले भर में करीब दो सौ से अधिक चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। मूसाराम इंटरप्राइजेज के देशदीपक अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को शोरूम पर सबसे महंगी 29 लाख की कार की डिलीवरी दी गई। वहीं अन्य चार पहिया वाहन शोरूम मालिकों के मुताबिक धनतेरस पर करीब 80 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान जता रहे हैं।

फूल, तांबा के अलावा नॉन स्टिक बर्तनों की मांग रही ज्यादा
धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार की दुकानें और शोरूम शुक्रवार रात में ही सजकर तैयार हो गए थे। खपरैला बाजार से लेकर बर्तन के शोरूमों पर ग्राहकों की पहली पसंद नॉन स्टिक बर्तन रहे। हालांकि पीतल, स्टील, कांसा व तांबा के बर्तन भी खूब बिके। हर किसी ने अपनी आवश्यकतानुसार थाली, गिलास, कटोरी, दूध वाला कंटेनर, कढ़ाई आदि की खरीदारी की। वहीं कुछ लोगों ने आने वाली सहालगों को लेकर पचहड़ आदि के लिए भी बर्तन खरीदें।
उधर, शाम होते ही इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ने लगी। महिलाओं ने इंडक्शन, इलेक्ट्रिक केतली, ओवन, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि खरीदीं। बर्तन कारोबारियों के अनुसार, करीब 35 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।

तीन लाख का डिनर सेट और सात लाख का बिका हार
धनतेरस पर सबसे ज्यादा चांदी की बिक्री हुई। इसका कारण पिछले साल की अपेक्षा इस साल की कीमत में करीब 12 हजार रुपये कम होना है। ऐसे में चांदी के आभूषण, सिक्कों की मांग सर्वाधिक रही। खरीदने की परंपरा निभाते हुए लोगों ने पसंद अनुसार अंगूठी, हार का सेट, कुंडल, चेन, बाली सहित अन्य सामान खरीदा तो वहीं चांदी में पायल, सिक्के, चांदी की गणेश-लक्ष्मी, नोट से लेकर डिनर सेट की खरीदारी की। वहीं इसके अलावा करीब साढ़े तीन लाख की घड़ी, करीब सात लाख का हार का सेट के अलावा दो लाख अस्सी हजार रुपये का डिनर सेट भी खरीदकर लोग घर ले गए। सौभाग्य ज्वेलर्स के विमलेश सिंह भदौरिया ने बताया धनतेरस पर करीब 40 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन


खूब बिकीं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां
दीपावली पूजन के लिए शहर की सड़कों पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की सैकड़ों की संख्या में दुकानें सज गए गई हैं। हालांकि इनकी खरीदारी शुक्रवार से ही शुरू हो गई थी, लेकिन शनिवार को धनतेरस के दिन अधिकतर महिलाओं ने दीपावली पर पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदीं। इससे शहर का बाजार और सड़कें दिन भर गुलजार रहीं। खासतौर पर खरीदारी के चलते देर रात तक सड़कों पर लोगों का आना जाना जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें