फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सरकारी दफ्तरों में आग से निपटने के नहीं कोई इंतजाम

विज्ञापन
महिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में नही लगे अग्निशमन के यंत्र। संवाद।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में ऐसे कई सरकारी और गैर सरकारी भवन हैं, जहां आगजनी की घटना से निपटने के इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के अलावा कई बार आग की घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित प्रोबेशन कार्यालय से लेकर महिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड, डीआईओएस कार्यालय व बीएसए दफ्तर सहित विकास भवन की पड़ताल की गई तो यहां आगजनी से निपटने के माकूल इंतजाम नहीं मिले।
बुजुर्गाें और कर्मचारियों की जिंदगी दांव पर
जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में पहले से ही जगह की कमी है। इसके अलावा यहां पर छोटे छोटे कक्षों में कर्मचारी बैठकर काम करते हैं। कार्यालय में पेंशन बनवाने के लिए दिन भर बुजुर्गों का आना-जाना लगा रहता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के कमरे से लेकर पूरे कार्यालय में कहीं भी अग्निशमन यंत्र लगा न होने के चलते कर्मचारियों को शार्ट सर्किट सहित अन्य तरह से आग की घटनाएं होने का डर सताता रहता है।
विज्ञापन


सर्जिकल वार्ड में भी नहीं दिखे अग्निशमन यंत्र
महिला अस्पताल में प्रवेश करने पर तो एक अग्निशमन यंत्र दिखाई देता है, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके अलावा जनरल वार्ड से लेकर सर्जिकल वार्ड में किसी तरह का कोई भी सुरक्षा यंत्र लगा हुआ नहीं दिखाई दिया। यहां पर पड़े करीब 30 बेड़ों पर प्रसूता अपने बच्चों के साथ भर्ती थी। लोगों का कहना है कि यदि आग से संबंधी किसी तरह का कोई हादसा हो तो परिणाम काफी गंभीर हो सकते हैं। लेकिन अधिकारी इस बात से अनजान दिखाई दे रहे हैं।

विकास भवन की पहली मंजिल पर दिखे एकाध यंत्र
बता दें कि विकास भवन में सीडीओ के अलावा करीब 26 अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय स्थित हैं। यहां पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में फरियादियों के अलावा कर्मचारी काम करने के लिए पहुंचते हैं। हादसों से निपटने के लिए भी यहां पर कोई खास इंतजाम नहीं किए गए। हालांकि अधिकारियों का दावा कि होजरील के अलावा अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहती है। हालांकि पहली मंजिल पर एक-दो अग्निशमन यंत्र लगे मिले।

बीएसए कार्यालय में लग चुकी है आग
विकास भवन से सटे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पिछले साल ही शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। घटना के बाद पूरे कार्यालय में धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा था। किसी तरह जानकारी होने के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। छुट्टी का समय होने के कारण किसी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका था। इसके बाद भी अधिकारी अनभिज्ञ दिखाई दे रहे हैं। पड़ताल के दौैरान बीएसए और डीआईओएस कार्यालय में एक भी अग्निशमन यंत्र नहीं दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


फायर विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर सरकारी विभागाें में अवधि समाप्त होने वाले अग्निशमन यंत्रों की रिफलिंग कराता है। इसके अलावा जिन विभागों के अधिकारी सूचना देते हैं, वहां पर कर्मचारी जाकर यंत्रों को बदलने और दोबारा भरने का काम करते हैं। शीघ्र ही एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा।
अक्षय रंजन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें