फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आड़ी तिरछी खड़ी बसों और वाहनों से रोज लग रहा जाम

विज्ञापन
आड़े तिरछे बसों की वजह एलआरपी चौराहे के पास जाम की ​स्थिति- संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आड़े तिरछे खड़े होने वाले वाहनों की वजह से शहर में कई जगहों पर जाम लग रहा है। मंगलवार को भी काफी देर तक लोग संकटादेवी चौराहे पर जाम में फंसे रहे। बेतरतीब खड़े वाहनों से सर्वाधिक परेशानी एलआरपी चौराहा, रोडवेज बस स्टाफ, संकटा देवी चौराहा, मेला मैदान आदि जगहों पर है। यहां पुलिस टीम भी तैनात रहती है, बावजूद इसके जाम न लगे इसके लिए कोई पहल नहीं करता।
विज्ञापन

मेला मैदान चौराहे के पास का क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला है। यहां निघासन-सिंगाही का प्राइवेट बस स्टाप है। बसें इधर-उधर खड़ी रहती हैं, जिसकी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। पलिया-निघासन, रमियाबेहड़ जाने का यह मुख्य मार्ग है, जो काफी व्यस्त रहता है। दूसरी बड़ी समस्या संकटादेवी चौराहे के पास की है। यहां ई-रिक्शा-टैंपों से लेकर कार व अन्य वाहन इधर-उधर खड़े करते हैं, जिसकी वजह से यहां दिन में जाम की स्थिति रहती है।
एसआरपी चौराहे के पास सीतापुर हाईवे के किनारे अधिकांश बसें खड़ी हो जाती हैं। इसमें प्राइवेट और रोडवेज सभी प्रकार की बसें शामिल हैं। हाईवे किनारे बसों के खड़ा होने की वजह से कभी-कभी जाम की समस्या बन जाती है। हीरालाल धर्मशाला, रोडवेज के पास भी यह स्थिति देखने को मिलती है। रोडवेज की बसें बस स्टाफ से सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़ी कर दी जाती हैं, जिसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी होती हैै।
विज्ञापन


शहर में अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाता है, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने। -राकेश यादव, प्रभारी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें