फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ विधायक हैं लेकिन गन्ने का भुगतान नहीं करा पा रहे : राकेश टिकैत

विज्ञापन
पलिया के बंशीनगर गांव में परिजन से बात करते किसान नेता राकेश टिकैत।
विज्ञापन
पलिया-मझगईं। तिकुनिया कांड में जमानत पर जेल से छूटे किसान पक्ष के दो लोगों से पलिया में मुलाकात के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि संगठन पूरी तरह से मामला निपटाने के लिए लगा हुआ है। किसी परिवार से कोई व्यक्ति जेल जाता है तो उसका परिवार टूट जाता है। आर्थिक स्थिति सही नहीं है लेकिन फिर भी मुकदमेबाजी करनी पड़ती है। संगठन मुकदमे का समाधान निकालने के लिए लगा हुआ है। मुकदमे का मतलब ही है कि कोर्ट के चक्कर लगाना। इन किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जो कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाएं। इसको जल्द से जल्द निपटारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति का पता लगाने के लिए ही वह किसानों से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में पहलवानों के साथ हुआ अत्याचार
दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के मामले को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में पहलवानों के साथ अत्याचार हुआ, आरोपी मंत्री बाहर है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार ने किसानों से मुफ्त बिजली देने का वादा किया था लेकिन वह भी पूरा नहीं किया। बाढ़, छुट्टा पशुओं आदि समस्याओं से किसान परेशान है लेकिन इनका निराकरण भी सरकार नहीं करा पा रही है। सरकार को घेरते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में आठ विधायक हैं लेकिन गन्ना भुगतान कोई नहीं करा पा रहा है।

पलिया के बंशीनगर गांव में परिजन से बात करते किसान नेता राकेश टिकैत।

पलिया के बंशीनगर गांव में परिजन से बात करते किसान नेता राकेश टिकैत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें