फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गल्ला आढ़ती के मकान से नकदी-जेवर समेत 10 लाख की चोरी

विज्ञापन
गाोला में  चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में चोर गल्ला आढ़ती के मकान में घुसकर नकदी-जेवर समेत 10 लाख का माल ले गए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर कोतवाली को में दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में चोर ताला तोड़ने के बजाय व्यापारी दीपक कुमार गुप्ता के दरवाजे की चौखट तोड़कर मकान में घुस गए। दीपक ने बताया कि बुधवार शाम मकान में ताला डालकर वह परिवार सहित अपनी ससुराल औरंगाबाद गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी ने चौखट टूटी देख पड़ोस में ही दूसरे मकान में रह रहे पिता बेचेलाल गुप्ता को घटना की जानकारी दी।
सूचना पाकर जब दीपक घर वापस आए तो मकान के अंदर और ऊपरी मंजिल पर कमरों के ताले और अलमारियां टूटी पड़ी थीं। सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही वह अपने व्यापार के लिए पांच लाख रुपये खाते से निकाल कर लाए थे। इसमें से सवा लाख रुपये घर में रखे थे। चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 10 लख रुपये का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने 112 डायल पुलिस को सूचना देकर तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वयं जाकर मौका मुआयना किया है। घटना का शीघ्र खुलासा होगा।
10 दिन में चोरी की दो वारदातों से लोगों में आक्रोश

व्यापारी दीपक गुप्ता के मकान से 200 मीटर की दूरी पर पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर में 10 सितंबर की रात चोरों ने लाखों का का सामान चोरी कर लिया था। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। 10 दिन के अंदर चोरी की दो वारदातों से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें