फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंद घर से नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चोरों ने शहर के मोहल्ला दुर्बल आश्रम निर्मलनगर निवासी युवक के घर को निशाना बनाया। बंद पड़े घर से करीब एक लाख रुपये नकदी और जेवर चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्बल आश्रम निर्मलनगर निवासी सुशीला गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मई को वह परिजनों के साथ बहन की वैवाहिक वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होने सीतापुर के बिसवां गई थीं। कार्यक्रम के बाद वह 10 मई की सुबह 11 बजे जब घर पहुंचीं तो मेन गेट का ताला खुला मिला। अलमारी और बक्सों को देखा गया तो दो बहुओं का सारा जेवर और 1.20 लाख रुपये गायब थे।
सुशीला ने बताया कि बेटा और बहू गुड़गांव में रहते हैं। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़िता ने घर में रह रहे किरायेदार पर चोरी का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें