नहर में युवक के छलांग लगाने के बाद लगी भीड़।संवाद
खीरी टाउन। ई-रिक्शा से जा रहे युवक ने रिक्शे से उतरकर रवंही कॉलोनी के पास से निकली शारदा नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों और पुलिस की सहायता से युवक को बाहर निकाल लिया गया। बेहोशी की हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के ग्राम शाहपुर निवासी 22 वर्षीय कलीम पुत्र सामून अपनी भतीजी के साथ मंगलवार को ई-रिक्शा से दवा लेने लखीमपुर जा रहा था। रवंही कॉलोनी शारदा नहर पुल के पास उसने रिक्शा रुकवाया और शारदा में छलांग लगा दी। यह देख राहगीर रुक गए। किसी ने पुलिस को बुला लिया। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने युवक को नहर से बाहर निकलवाया। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है युवक कलीम मानसिक रूप से अस्वस्थ है। संवाद